सिंगटेल की बड़ी ब्लॉक डील के बाद भारती एयरटेल के शेयरों में 4% से ज्यादा गिरावट

भारती एयरटेल के शेयरों में शुक्रवार को एक बड़ी ब्लॉक डील के बाद 4% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इंट्रा-डे में स्टॉक 2,001 रुपए तक गिर गया। इस डील में 5.1 करोड़ शेयर बेचे गए।

प्रमोटर समूह की इकाई Pastel Ltd (Singtel Group) ने अपनी 0.8% हिस्सेदारी लगभग ₹10,300 करोड़ में बेची। डील ₹2,030 प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो पिछली बंद कीमत के मुकाबले 3% से अधिक छूट पर थी। इस लेनदेन में JP Morgan ने ब्रोकर की भूमिका निभाई।

इससे पहले भी मई में Singtel ने 1.2% हिस्सेदारी बेची थी। कंपनी का कहना है कि यह कदम सक्रिय पूंजी प्रबंधन और शेयरधारकों के रिटर्न को सुधारने की रणनीति का हिस्सा है।

हाल ही में घोषित Q2 FY26 परिणामों में एयरटेल का EBITDA ₹29,500 करोड़ (35% वृद्धि) और नेट प्रॉफिट ₹6,791 करोड़ (52.7% वृद्धि) दर्ज किया गया।