एलन मस्क बोले: ‘ग्रोकीपीडिया विकिपीडिया से भी आगे निकलेगा’

टेस्ला और एक्स के मालिक एलन मस्क ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दावा किया कि उनकी कंपनी xAI द्वारा लॉन्च किया गया नया प्लेटफॉर्म ग्रोकीपीडिया, सटीकता और विश्वसनीयता के मामले में विकिपीडिया से आगे निकल जाएगा।

ग्रोकीपीडिया को एक एआई-पावर्ड एनसाइक्लोपीडिया के रूप में पेश किया गया है, जो कि लंबे समय से इंटरनेट पर ज्ञान का बड़ा स्रोत रहे विकिपीडिया का सीधा प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है।

एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि ग्रोकीपीडिया सिर्फ एक ‘Wiki वेबसाइट’ नहीं है, बल्कि यह भविष्य में सूचनाओं की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकता है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने कहा:

“ग्रोकीपीडिया सटीकता के मामले में विकिपीडिया से भी आगे जाएगा।”

मस्क का कहना है कि ग्रोकीपीडिया का उद्देश्य इंटरनेट पर उपलब्ध सूचनाओं का एक ओपन सोर्स कलेक्शन तैयार करना है, जहां डेटा लगातार अपडेट होता रहे और जानकारी तथ्यों पर आधारित हो।

ग्रोकीपीडिया का 0.1 वर्जन लॉन्च

प्लेटफॉर्म का पहला वर्जन 0.1 लॉन्च हो चुका है। मस्क का दावा है कि इसका अगला वर्जन 1.0, मौजूदा वर्जन की तुलना में 10 गुना बेहतर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अभी का वर्जन भी कई मामलों में विकिपीडिया से अधिक विश्वसनीय है।

कैसे काम करता है ग्रोकीपीडिया?

यह xAI के ग्रोक मॉडल पर आधारित है।

यूजर द्वारा खोजे गए विषयों पर जानकारी ऑटोमैटिकली एआई द्वारा जनरेट होती है।

प्लेटफॉर्म का दावा है कि यह तेज़, फैक्चुअल और कम बायस्ड जानकारी प्रदान करता है।

कितने आर्टिकल उपलब्ध हैं?

फिलहाल ग्रोकीपीडिया वेबसाइट पर 885,279 आर्टिकल्स उपलब्ध हैं।
xAI आने वाले समय में इस संख्या को तेजी से बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है।