रूस का यूक्रेन पर फिर हमला, दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत; ऊर्जा ढांचे पर निशाना
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच एक बार फिर रूस ने शनिवार रात से रविवार सुबह तक यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। इस ताजा हमले में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई और हजारों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
यूक्रेन के क्षेत्रीय अधिकारियों के अनुसार, हमलों का निशाना मुख्य रूप से देश के दक्षिणी और मध्य क्षेत्र रहे। इन हमलों में कम से कम एक दर्जन लोग घायल भी हुए हैं।
युद्ध रोकने के प्रस्ताव को रूस का इंकार
हमला ऐसे समय में हुआ है जब रूस ने अमेरिका द्वारा सुझाए गए युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। कीव ने कहा कि यह साबित करता है कि मास्को शांति में रुचि नहीं रखता।
ऊर्जा ग्रिड पर बड़ा हमला
यूक्रेन के महाभियोजक कार्यालय ने बताया कि हमलों के कारण लगभग 58,000 घर अंधेरे में डूब गए।
रूस ने यूक्रेन के एनर्जी ग्रिड और जमीनी ढांचे पर निशाना साधा है।
मारे गए दो बच्चों की उम्र 11 और 14 वर्ष बताई गई है।
कीव का आरोप और रूस का इनकार
कीव ने आरोप लगाया कि रूस का उद्देश्य यूक्रेन की नागरिक आबादी को कमजोर करना है।
वहीं, रूस ने नागरिकों को निशाना बनाने से इंकार किया है और किसी भी टिप्पणी से बचा है।
यूक्रेन का जवाबी हमला
रविवार तड़के यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए रूस के काला सागर बंदरगाह तुआप्से पर ड्रोन हमला किया, जिसमें एक तेल टैंकर में आग लग गई और बंदरगाह के कई ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए।
