महिला उत्‍थान मंडल की बहनों ने फौजी बटालियन 65 तुलसी बराडेरा रायपुर में वैदिक रक्षाबंधन मनाया

लोक चेतना ब्‍यूरो रायपुर : भारतीय संस्कृति में ‘रक्षाबंधन’ पर्व का बड़ा महत्व है। इस पर्व पर यदि भारतीय संस्कृति के अनुसार ‘वैदिक रीति से ‘रक्षा-सूत्र बांधी जाए तो यह रक्षासूत्र हमें सुरक्षा, आरोग्यता, प्रसन्नता व सफलता प्रदान करने वाली व चहुंमुखी विकास करने वाली होती है।

इसलिए परम् पूज्यनीय संत श्री आशारामजी बापू द्वारा प्रेरित महिला उत्थान मंडल की बहनें प्रतिवर्ष कैदी उत्थान के लिए जेल में, देश के वीर जवानों को, सुरक्षा कर्मियों को, विधायकों को एवं माननीय मुख्यमंत्रीजी आदि को वैदिक रक्षा सूत्र बांधकर ‘सबका मंगल-सबका भला की कामना से इस पावन पर्व को मनाती है ।इसी पावन भाव से आज फौजी बटालियन 65 तुलसी बराडेरा रायपुर में वैदिक रक्षाबंधन मनाया गया।

इस अवसर पर,महिला उत्थान मंडल रायपुर की अध्यक्ष – श्रीमति ललिता यदु, सुनीता धनवानी, भारती इसरानी,नीलिमा कश्यप, बबिता जैरानी, उर्मिला कुर्रे, अनिता डेगवानी, माया साहू, गरखा यदु, युक्ती साहू, चन्दा साहू आदि उपस्थित थे।