अहमदाबाद में डायवर्ट की गई फ्लाइट, बम की सूचना से मचा हड़कंप

दिल्ली से मुंबई जा रही एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलते ही उसे अहमदाबाद में लैंड कराया गया। फ्लाइट की सुरक्षा जांच के लिए सभी यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया है। यह घटना अकासा एयरलाइन्स की फ्लाइट QP 1719 की है, जो 3 जून 2024 को दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भर रही थी।

फ्लाइट में 186 यात्री, जिसमें एक बच्चा और छह चालक दल के सदस्य शामिल थे, सवार थे। सुरक्षा चेतावनी मिलने पर फ्लाइट को सुबह 10:13 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड कराया गया।

फ्लाइट के कैप्टन ने सभी आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन किया और यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। अकासा एयरलाइन्स ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि विमान की जांच चल रही है और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। यात्रियों में इस घटना से हड़कंप मच गया, लेकिन सभी सुरक्षित हैं और फिलहाल जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *