राहुल गांधी का 54वां जन्मदिन: कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कई अन्य नेताओं ने बुधवार को पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके 54वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी। राहुल गांधी को कमजोरों की आवाज, संविधान के प्रति अटूट आस्था रखने वाला और सत्ता को सच का आईना दिखाने वाला बताया गया है। इस अवसर पर राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक भी काटा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को बधाई देते हुए उन्हें कमजोरों की आवाज और सत्ता को सच का आईना दिखाने वाला बताया। प्रियंका गांधी ने भी अपने भाई को बधाई दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक तस्वीर पोस्ट की। प्रियंका ने लिखा, “मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिसका दृष्टिकोण जीवन, ब्रह्मांड और अन्य चीजों को रोशन कर देता है। हमेशा मेरे दोस्त, मेरे सहयात्री, मार्गदर्शक, दार्शनिक और नेता बने रहना और चमकते रहो, तुम्हें बहुत सारा प्यार!” इस तस्वीर में दोनों भाई-बहन को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर राहुल गांधी को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “मैं अपने प्रिय नेता राहुल गांधी जी को शुभकामनाएं देने वाले करोड़ों भारतीय नागरिकों में खुद को शामिल करता हूं। राहुल जी भारत के गरीबों, वंचितों और पिछड़े नागरिकों के निर्विवाद नेता हैं। वह बेजुबानों की आवाज, कमजोरों के लिए शक्ति का स्तंभ, हमारे संविधान के संरक्षक, न्याय योद्धा और गौरवशाली भविष्य के लिए भारत की सबसे उज्ज्वल आशा हैं।”

राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेताओं ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *