मौसम का हाल

उत्तर भारत के कई राज्यों में उमस और बारिश का मिश्रण देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि सोमवार को मौसम विभाग के मुताबिक, देश के विभिन्न राज्यों का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली

रविवार को दिल्ली में हल्की बारिश और उमस का माहौल रहा। सोमवार को भी मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। 15 से 20 जुलाई के बीच दिल्ली में अच्छी बारिश का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश

पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में काफी उमस रही है, लेकिन सोमवार को मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, और श्रावस्ती में अच्छी बारिश हो सकती है। कई राज्यों में वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है।

बिहार

बिहार में मौसम बदल रहा है। सोमवार, 15 जुलाई को किशनगंज और उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। हालांकि, ज्यादातर जिलों में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। तापमान में वृद्धि और उमस देखने को मिल सकती है। अगले 4-5 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी आज बारिश हो सकती है।

हरियाणा

हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है। 17 से 19 जुलाई के बीच यहां अच्छी बारिश का अनुमान है।

राजस्थान

राजस्थान के पूर्वी भागों में अगले 4-5 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। राज्य के 8 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *